Latest Post

Rajasthan 4th Grade Result 2026 Out Today, RSSB 4th Grade Merit List PDF Download Link RAJSICO Recruitment 2026 Apply Online for Junior Assistant & Junior Sales Assistant 09 Posts AIIMS Jodhpur Project Technical Support-II Recruitment 2026 Notification, Walk-In Interview Rajasthan CET Senior Secondary Form 2026 Rajasthan Computer Teacher Bharti 2026 Syllabus PDF Download Rajasthan Mukhyamantri Work From Home Job 2026 Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 Notification Out latest RPSC RAS Syllabus 2026 PDF Download, Exam Pattern & Pre Syllabus in Hindi Rajasthan PTET Result 2026 Out: Direct Link, Score Card Download, Cut Off & Counselling Date Rajasthan Vidyut Nigam Bharti 2026 Official RPSC RAS Bharti 2026 Notification Out for 607 Posts Rajasthan Senior Citizen Yatra 2026 Online form RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 Apply Online for 3951 Posts RPSC 2nd grade exam date 2026 Out Rajasthan 3rd grade result 2026 download

एक लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती इसी साल Uttar Pradesh Police Constable New Bharti 2026

Uttar Pradesh police Bharti 2026
Uttar Pradesh police Bharti 2026

सीएम ने की घोषणा, कहा- अब भर्तियों में नहीं चलती सिफारिश और पैसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वर्ष पुलिस में लगभग एक लाख नई भर्तियां करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नौजवान यूपी पुलिस बल का हिस्सा बनना चाहता है। इसके लिए पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड युवाओं को अवसर उपलब्ध कराएगा। सीएम मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पुलिस दूरसंचार विभाग में नवचयनित 936 प्रधान परिचालक-प्रधान परिचालक (यांत्रिक) को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

सीएम ने सफल अभ्यर्थियों से कहा कि डबल इंजन सरकार ने निष्पक्ष व ईमानदारी से भर्तियां की हैं। अब आपका दायित्व है कि साफ नीयत, ईमानदारी, पारदर्शिता के साथ यूपी पुलिस के माध्यम से सेवा देकर राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें। किसी व्यक्ति, जाति, मत-मजहब का अहंकार या व्यक्तिगत इच्छा राष्ट्र से बढ़कर नहीं हो सकती।

सीएम ने कहा, अब भर्तियों में सिफारिश और पैसा नहीं चलता। 9 वर्ष पहले लेनदेन, नियुक्ति में भेदभाव होता था। बीते 9 वर्ष में प्रदेश पुलिस में 2.20 लाख से अधिक कर्मियों की भर्ती हुई है। अभ्यर्थियों से कहा कि अब संचार यूनिट को और सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। अगले 8 महीने की आपकी ट्रेनिंग महत्वपूर्ण होगी। आप फिजिकली फिट रहेंगे तो मेंटली भी फिट होंगे। तभी ईमानदारी से देश व समाज की सेवा कर पाएंगे।

खेलों में यूपी पुलिस लाती है अधिक मेडल

सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स मीट में यूपी पुलिस अधिक मेडल प्राप्त करती है। इसके जरिए फोर्स अपनी क्षमता को भी प्रदर्शित करती है। सीएम ने कहा, पुलिस की अवस्थापना सुविधाओं में भी वृद्धि की गई है। आज 55 जिलों में हाईराइज बिल्डिंग में पुलिस के जवानों के बैरक व आवासीय सुविधाएं हैं। मॉडल थाने, नए फावर स्टेशन स्थापित हो रहे हैं। एसएसएफ, एसडीआरएफ, तीन नई महिला पीएसी बटालियन गठित हुई हैं। पुलिस प्रदेश को सिर्फ माफिया-दंगा मुक्त प्रदेश ही नहीं बना रही है, बल्कि भारत की इकोनॉमी ग्रोथ में भी अप्रत्यक्ष रूप में योगदान दे रही है।

पुलिस दूरसंचार विभाग के नवचयनित 936 परिचालकों को सीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र

सीएम ने मंच पर पूजा गुप्ता (मऊ),वैशाली (लखनऊ), शालिनी आनंद (झांसी), अमन त्यागी (मेरठ), भूपेंद्र सिंह वर्मा (बाराबंकी), अंकित कुशवाहा (बांदा), शुभम चौरसिया (प्रतापगढ़), श्याम सुंदर (सोनभद्र), मोनू पासवान (गोरखपुर), मनीष गौड़ (महराजगंज) को नियुक्ति पत्र प्रदान किया

#Police #UPpolicebharti2026

Telegram Join : Click

SSC OTR : Click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *