Latest Post

Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 Notification Out latest RPSC RAS Syllabus 2026 PDF Download, Exam Pattern & Pre Syllabus in Hindi Rajasthan Mukhyamantri Work From Home Job 2026 RPSC RAS Bharti 2026 Notification Out for 607 Posts Rajasthan Senior Citizen Yatra 2026 Online form RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 Apply Online for 3951 Posts Rajasthan Computer Teacher Bharti 2026 Syllabus PDF Download RPSC 2nd grade exam date 2026 Out Rajasthan 3rd grade result 2026 download Rajasthan Computer Teacher Bharti 2026 syllabus Rajasthan CET New Rule 2026 Latest RPSC SI Re-Exam 2026 Notification Form & Important Dates Out Rajasthan BSTC pre deled admit card 2026 Download RSSB Lab Assistant Answer key 2026 Check Now RSSB Lab Assistant Admit Card 2026 Download Now

प्रदेश में बेरोजगारों को अधिकतम आयु सीमा में 2 साल की छूट आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलेगी।

प्रक्रियाधीन भर्ती परीक्षाओं में यह छूट लागू नहीं होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 30 जुलाई को घोषणा की थी कि कोरोना के कारण 2 वर्ष तक प्रतियोगी परीक्षाएं समय पर नहीं हो पाईं, इसलिए आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिकतम आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट दी जाएगी। अब कार्मिक विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर उसे कैबिनेट से सर्कुलेशन के जरिए मंजूर करवा लिया है। फाइल अब राज्यपाल के पास गई है। वहां लौटने के बाद कार्मिक विभाग अधिसूचना जारी करेगा। अधिसूचना के बाद जिन भर्ती परीक्षाओं के विज्ञापन जारी होंगे, उनमें यह छूट लागू होगी। क्योंकि पूर्व में ईडब्ल्यूएस श्रेणी लागू करने का फैसला प्रक्रियाधीन भर्तियों से करने पर काफी विवाद खड़े हुए थे। कुछ विभागों ने इसे लागू किया. कुछ ने लागू नहीं किया था। इसी से बचने के लिए आयु संबंधी छूट आगामी परीक्षाओं से लागू की जाएगी।

मौजूदा 13 बड़ी भर्तियों में यह लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि नए पदों के लिए चल रहे 70 हजार पदों पर इस फैसले का असर आएगा।

इन भर्तियों में मिलेगी छूट और यह नई भर्ती जारी होगी

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती ( REET ) 46,500

समान पात्रता परीक्षा ( CET ) 15,000

कंप्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर 3,531

सहायक रेडियोग्राफर भर्ती 883

लैबटेक्नीशियन भर्ती 1,269

नर्स ग्रेड टू 1,250

एएनएम 1,155

प्रोग्रामर भर्ती 141

सूचना सहायक भर्ती 2,734

फार्मासिस्ट भर्ती 2,000 से अधिक आरएएस भर्ती 574 संभावित

अभी भर्तियों में अधिकतम उम्र 40 साल भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा 40 साल है। एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस के पुरुषों को 5 और महिलाओं को 10 साल की छूट दी जाती है। सामान्य वर्ग की महिलाओं को 5 साल की छूट देय है। एकल महिलाओं के लिए आयु सीमा नहीं है। कोई भर्ती तीन या इससे अधिक साल बाद निकलती है तो भी अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाती है। गहलोत सरकार ने मौजूदा कार्यकाल में 1,31,363 पदों पर नियुक्तियां दी हैं तथा बजट में 1 लाख अतिरिक्त नौकरियों का ऐलान किया है।कुछ नई भर्तियों के सेवा नियम बाकी सरकार ने बजट में कुछ नई भर्तियों का भी प्रावधान किया है। इनके सेवा नियम अभी बनने हैं। इसलिए आयु सीमा में छूट का फायदा जिन भर्तियों में मिलेगा, उनमें समय लग सकता है।

इन्हें नहीं मिलेगा लाभ… सबसे अधिक भर्तियां शिक्षा विभाग से जुड़ी … 9760 पद

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के भर्ती

पीटीआई भर्ती 4500

वनपाल / वनरक्षक 2399

व्याख्याता स्कूल शिक्षा 6000

व्याख्याता संस्कृत शिक्षा

वरिष्ठ अध्यापक स्कूल 9760

वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत

प्रोटेक्शन ऑफिसर भर्ती

हॉस्पिटल केयरटेकर भर्ती

ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट भर्ती

वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक

एक्जीक्यूटिव/ राजस्व अधिकारी

एईएन सिविल भर्ती

प्रोटेक्शन ऑफिसर से एईएन भर्ती तक 6 भर्तियों में करीब 1 हजार पद हैं।

रोजाना अपडेट पाने के लिए हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े : Click Here

#Tag : #rsmssb #ldc #ras

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *