Latest Post

Rajasthan Camp Placement Recruitment 2026 SSC One Time Registration Online Form 2026 PhonePe Se Paise Kaise Kamaye 2026 Ghar Baithe Online RSSB Lab Assistant Admit Card 2026 Download Rajasthan High Court Class IV New Exam Date Sainik School Jhunjhunu Recruitment 2026 Apply Offline now RSSB Agriculture Supervisor Admit Card 2026 Download Exam Date 18 April Rajasthan Teaching Associate Bharti 2026 Apply Now Rajasthan10th Board Result 2026 Latest Rajasthan Budget 2026 latest News Rajasthan SI Admit Card Download 2026 Rajasthan 4th Grade Result Download 2026 Rajasthan 4th Grade Result and Cut off RSMSSB Grade 4 Cut off 2025 Expected RRB Group D Recruitment 2026 Apply Now for 22,000 Vacancie

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा जी इस्तीफा को लेकर बड़ी अपडेट इस वक्त की और राजस्थान के बेरोजगारों के लिए इस वक्त की बड़ी खबर क्या होगा जानने पूरी खबर आखिरकार क्यों लिया इतना बड़ा फैसला

अधीनस्थ बोर्ड चेयरमैन ने की इस्तीफे की पेशकश, कहा

कार्यकाल पूरा किया तो अटक जाएंगी आठ भर्तियां

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड चेयरमैन हरिप्रसाद शर्मा का कार्यकाल सात अक्टूबर को पूरा होने जा रहा है। चेयरमैन ने इस्तीफे की पेशकश की है। इसमें कहा है कि यदि कार्यकाल पूरा किया तो बोर्ड की ओर से सितंबर व अक्टूबर में प्रस्तावित आठ भर्तियां प्रभावित होंगी। चेयरमैन ने जुलाई अंत तक पद छोड़ने के लिए अनुमति मांगी है। सरकार ने अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है

इसलिए प्रभावित हो सकती भर्तियां

चयन बोर्ड की ओर से सितंबर और अक्टूबर में 8 भर्तियां प्रस्तावित हैं। शर्मा का कार्यकाल 7 अक्टूबर को पूरा हो रहा है। ऐसे में वे सितंबर की भर्तियां तो करा सकेंगे लेकिन अक्टूबर की भर्ती अटकेंगी। कारण है कि नए चेयरमैन को भर्ती प्रक्रिया समझने में एक से डेढ़ महीने लगता. है। अक्टूबर में भर्ती टली तो फिर चुनाव के कारण भर्तियां नहीं हो सकेंगी और नई सरकार ही पेंडिंग भर्तियों को कराएगी।

यह भर्तियां अटक सकती है सितंबर-अक्टूबर में होनी हैं ये भर्तियां

सूचना सहायक सीधी भर्ती परीक्षा : 9 सितंबर

कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार सीधी भर्ती परीक्षा : 17 सितंबर

संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सीधी भर्ती परीक्षाः 24 सितंबर (सुबह)

संविदा नर्स सीधी भर्ती परीक्षा 24 सितंबर (शाम)

संगणक सीधी भर्ती परीक्षा 14 अक्टूबर (सुबह)

पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा : 14 अक्टूबर (शाम)

कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 21 अक्टूबर (सुबह)

सुपरवाइजर भर्ती : 21 अक्टूबर (शाम)

तो चुनाव पर विचार करूंगा ,चुनाव लड़ने को लेकर हरिप्रसाद शर्मा ने कहा

बोर्ड चेयरमैन के चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर शर्मा ने स्थिति स्पष्ट की है। चुनाव लड़ने के सवाल पर शर्मा ने कहा कि चेयरमैन पद पर रहते हुए अभी कोई विचार नहीं है। लेकिन पद छोड़ने के बाद अगर अनुकूल परिस्थितियां हुई तो विचार करेंगे

सरकार को इस्तीफा भेजा है राज्यहित में यह फैसलालिया है। लेकिन निर्णय सरकार करेगी।

हरिप्रसाद शर्मा, चेयरमैन, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड

Imp Link

Official Website RSMSSB Click Here
Patwari New Bharti 2023Click Here
Telegram Join Click Here
Junior Assistant Bharti 2023Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *