Latest Post

Rajasthan PTET Result 2026 Out: Direct Link, Score Card Download, Cut Off & Counselling Date RAJSICO Recruitment 2026 Apply Online for Junior Assistant & Junior Sales Assistant 09 Posts AIIMS Jodhpur Project Technical Support-II Recruitment 2026 Notification, Walk-In Interview Rajasthan CET Senior Secondary Form 2026 Rajasthan Computer Teacher Bharti 2026 Syllabus PDF Download Rajasthan Mukhyamantri Work From Home Job 2026 Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 Notification Out latest Rajasthan Vidyut Nigam Bharti 2026 Official RPSC RAS Syllabus 2026 PDF Download, Exam Pattern & Pre Syllabus in Hindi RPSC RAS Bharti 2026 Notification Out for 607 Posts Rajasthan Senior Citizen Yatra 2026 Online form RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 Apply Online for 3951 Posts RPSC 2nd grade exam date 2026 Out Rajasthan 3rd grade result 2026 download Rajasthan Computer Teacher Bharti 2026 syllabus

राजस्थान के बेरोजगारों को अब तक का सबसे बड़ा झटका 5 भर्ती परीक्षा को किया कैंसल अब नए सिरे से होगी यह सारी भर्तियां

बेरोजगारों को झटका

चिकित्सा विभाग की 5 भर्तियां निरस्त, नए सिरे से होगी प्रक्रिया

5 बार आवेदन तिथि बढ़ाई, अब अनुभव के नियम तय करने के लिए किया बदलाव

चिकित्सा विभाग में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगारों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। विभाग की 5 बड़ी भर्तियां फार्मासिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सहायक रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन भर्ती निरस्त कर दी गई है। अब इन भर्तियों के लिए नए सिरे से विज्ञप्ति जारी की जाएगी। चौंकाने वाली बात है कि इन सभी भर्तियों की प्रक्रिया 4 से 5 महीने पहले शुरू हुई थी

इन सभी को राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (शिफु) के जरिए करवाया जा रहा था। परीक्षा के बजाय इसमें शैक्षणिक व व्यावसायिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर नियुक्ति दी जानी थी। भर्ती के लिए अभ्यर्थी आवेदन भी कर चुके थे, लेकिन अब इन्हें निरस्त कर दिया गया है। पांच बार तो आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई थी। अभ्यर्थी बार बार आवेदन की तिथि बढ़ाने का भी विरोध कर रहे थे।

पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को फिर नहीं करना पड़ेगा आवेदन

चिकित्सा विभाग की शिफ के जरिए हो रही 5 भर्तियों की पहले जारी विज्ञप्ति को निरस्त किया जाएगा। पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा नहीं करना होगा

सुरेश कुमार नवल, निदेशक (अराजपत्रित), – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जयपुर

10 साल में फार्मासिस्ट की दो भर्तियां निकालीं, दोनों निरस्त

पिछले दस साल में फार्मासिस्ट की दो बार भर्ती निकाली और दोनों बार निरस्त कर दी। सरकार मंशा स्पष्ट करे कि भर्ती कराएगी या नहीं। भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी नहीं की तो आंदोलन करेंगे।

प्रवीण सैन, अध्यक्ष, फार्मा यूथ वेलफेयर संस्थान

ये भर्तियां निरस्त होंगी : फार्मासिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सहायक रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन भर्ती

भर्ती पहले इतने पद अब इतने पद
फार्मासिस्ट भर्ती2020
नर्सिंग ऑफिसर भर्ती1289
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता1155
सहायक रेडियोग्राफर1015
लैब टेक्नीशियन1044

इनमें कितने अभ्यर्थी आवेदन कर चुके थे,इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है

विभागीय अफसर बोले- सरकार ने अनुभव प्रमाण पत्र को लेकर कुछ नए नियम तय किए हैं। पदों की संख्या भी बढ़ सकती है। इसलिए विज्ञप्तियां निरस्त करेंगे

इस प्रकार सबसे पहले अपडेट पाने के लिए हमारा टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े : Click Here

WhatsApp Group join : Click Here

Rajasthan Tax Assistant Bharti 2023 : Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *