Latest Post

RAJSICO Recruitment 2026 Apply Online for Junior Assistant & Junior Sales Assistant 09 Posts AIIMS Jodhpur Project Technical Support-II Recruitment 2026 Notification, Walk-In Interview Rajasthan CET Senior Secondary Form 2026 Rajasthan Computer Teacher Bharti 2026 Syllabus PDF Download Rajasthan Mukhyamantri Work From Home Job 2026 Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 Notification Out latest Rajasthan Vidyut Nigam Bharti 2026 Official RPSC RAS Syllabus 2026 PDF Download, Exam Pattern & Pre Syllabus in Hindi RPSC RAS Bharti 2026 Notification Out for 607 Posts Rajasthan Senior Citizen Yatra 2026 Online form RSSB Computer Instructor Recruitment 2026 Apply Online for 3951 Posts RPSC 2nd grade exam date 2026 Out Rajasthan 3rd grade result 2026 download Rajasthan Computer Teacher Bharti 2026 syllabus Rajasthan CET New Rule 2026 Latest

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति प्रदेश में खुलेंगे नए पुलिस कार्यालय, थाने एवं चौकियां 1369 नवीन पदों का होगा सृजन

यह भर्ती परीक्षा बहुत जल्दी आयोजित की जाएगी क्योंकि इसकी सख्त आवश्यकता है इन थानों में

प्रदेश में कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत करने और आमजन तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार अहम निर्णय ले रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में नए पुलिस कार्यालयों, थानों एवं चौकियों को खोलने की मंजूरी दी है। उन्होंने कार्यालयों के लिए 1369 पदों के सृजन और आवश्यक संसाधनों के लिए लगभग 201 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी है।

श्री गहलोत के निर्णय से वैर (भरतपुर), परबतसर (नागौर), खैरवाड़ा (उदयपुर), एडीएफ (धौलपुर) एवं लालसोट (दौसा) में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोले जाएंगे। इन कार्यालयों हेतु प्रति कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सहायक उप निरीक्षक एवं कनिष्ठ सहायक के 1-1 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 3-3 पद कुल 30 पद सृजित होंगे।

इसी प्रकार अरनोद (प्रतापगढ़), तालेड़ा (बूंदी), पहाड़ी (भरतपुर), गंगाशहर (बीकानेर), रामसर (बाड़मेर), बौंली (सवाईमाधोपुर), खण्डेला (सीकर), अजीतगढ़ (सीकर), सिवाना (बाडमेर) एवं आहोर (जालौर) में उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोले जाएंगे। इनके लिए उप पुलिस अधीक्षक, हैड कांस्टेबल एवं कनिष्ठ सहायक के 1-1 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 4-4 पद कुल 63 पद सृजित होंगे।

नए शहरी और ग्रामीण पुलिस थाने

वैशाली नगर (अलवर), मुक्ता प्रसाद नगर (बीकानेर), श्रीनाथ जी (राजसमंद), गोकुलपुरा (सीकर) एवं सदर पुलिस थाना बयाना (भरतपुर) में नवीन शहरी पुलिस थाने खुलेंगे। इनमें निरीक्षक का 1, उप निरीक्षक के 5, सहायक उप निरीक्षक के 6, हैड कांस्टेबल के 8, कांस्टेबल के 38 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 2 पद कुल 300 पद सृजित होंगे। इसी प्रकार बासदयाल (अलवर), हदां (बीकानेर), राहुवास (दौसा), तनोट (जैसलमेर) एवं गोठड़ा (झुंझुनूं) में नवीन ग्रामीण थाने खुलेंगे। इनमें थाना निरीक्षक का 1, उप निरीक्षक के 2, सहायक उप निरीक्षक के 4, हैड कांस्टेबल के 5, कांस्टेबल के 31 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 2 पद कुल 225 पद है।

खुलेंगे 3 महिला पुलिस थाने

महिला पुलिस थाना, डीडवाना (नागौर), महिला पुलिस थाना, नावां (नागौर) एवं महिला पुलिस थाना, कोटपूतली (जयपुर) के लिए प्रति थाना उप निरीक्षक का 1, सहायक उप निरीक्षक के 4, हैड कांस्टेबल के 3 एवं कांस्टेबल मय ड्राइवर के 22 पद कुल 90 पद सृजित होंगे

क्रमोन्नत पुलिस थानों में पदों का सृजन

प्रदेश की 10 पुलिस चौकी पुलिस थानों में क्रमोन्नत की गई है। इनमें अंगाई (धौलपुर), मोर (टोंक), सुलताना (झुंझुनूं), बबाई (झुंझुनूं), जनूथर (भरतपुर), निम्बी जोधा (नागौर), बडू (नागौर), डाबला (सीकर), कैलाशनगर (सिरोही) एवं जाजोद (सीकर) पुलिस चौकी क्रमोन्नत हुई है। अब इन पुलिस थानों में में प्रति थाना निरीक्षक का 1, उप निरीक्षक के 2, सहायक उप निरीक्षक के 4, हैड कांस्टेबल के 5, कांस्टेबल के 31 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 2 पद सृजित किए जाएंगे। इन 10 क्रमोन्नत थानों में कुल 395 पद सृजित होंगे।

38 नवीन पुलिस चौकियां भी

प्रदेश के विभिन्न जिलों में 38 नवीन पुलिस चौकियां भी खोली जाएंगी। प्रति चौकी उप निरीक्षक का 1 एवं कांस्टेबल के 6 पद सृजित किए जाएंगे। इस प्रकार इन नवीन पुलिस चौकियों में कुल 266 पद सृजित होंगे। इन पुलिस कार्यालयों, थानों एवं चौकियों के सृजन से प्रदेश में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

Education Qualification

इन भर्ती परीक्षाओं की योग्यता 10वीं और 12वीं पास रखी जाएगी

सबसे पहले नोटिफिकेशन यहां पर आपको मिलेगा तुरंत जुड़े : Click Here

इस भर्ती के सबसे पहले अपडेट आपको हमारे द्वारा ही दी जाएगी इसीलिए आप हमारे साथ बने रहे आपका विश्वास हम बनाए रखेंगे आपको बहुत-बहुत धन्यवाद हमारी वेबसाइट को विजिट करने के लिए अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

Rajasthan Railway Alp Bharti 2023 : Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *