Latest Post

Uttar Pradesh Police Constable New Bharti 2026 1 lakh Post How to earn money paytm 2026 PhonePe Se Paise Kaise Kamaye 2026 Ghar Baithe Online Rajasthan Camp Placement Recruitment 2026 Rajasthan High Court Group D Recruitment 2025 RSSB Lab Assistant Admit Card 2026 Download Rajasthan High Court Class IV New Exam Date SSC One Time Registration Online Form 2026 Sainik School Jhunjhunu Recruitment 2026 Apply Offline now RSSB Agriculture Supervisor Admit Card 2026 Download Exam Date 18 April Rajasthan Teaching Associate Bharti 2026 Apply Now Rajasthan10th Board Result 2026 Latest Rajasthan Budget 2026 latest News Rajasthan SI Admit Card Download 2026 Rajasthan 4th Grade Result Download 2026

OYO होटल बुक कराने वाले करोड़ों लोगो के लिए बड़ी खबर, अब लड़की के साथ इन लोगों की होटल में एंट्री हो गई है बैन, जानें 

Oyo hotal news: सरकार के प्रस्ताव के तहत सभी ओयो होटल, गेस्ट हाउस, होमस्टे या अन्य किसी भी प्रकार के होटल जहां यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है

Oyo hotal rule: देश में अगर होटल की बात करें तो OYO भी प्रथम, द्वितीय श्रेणी की सेवाएं देने वाले होटल में आता है। भारत देश के अंदर लगभग हर शहर में आपको ओयो होटल देखने को मिल जाएगा। इस समय भारत देश के अंदर होटल में होने वाले अपराधों की बढ़ती श्रेणी के OYO कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए नियम व शर्तें कड़ी कर दी हैं।

अगर आप भी ओयो होटल में रुकना चाहते हैं तो आपको पहले होटल की शर्तों का पालन करना होगा। इस समय ओयो होटल देश में ब्रांड बन चुका है। लेकिन बड़ा ब्रांड होने के साथ-साथ ओयो होटल ने सावधानी के चलते अपनी शर्तों को भी कड़ा कर दिया है। OYO ने अपने ग्राहकों को अच्छी सेवा देने और फर्जी ग्राहकों से बचने हेतु होटल में ठहरने वाले लोगों के लिए नियम कड़े कर दिए हैं।

आपको बता दें कि भारत देश के कई शहरों में आजकल गेस्ट हाउस और होमस्टे काफी संख्या में अवैध रूप से अपना काम कर रहे हैं। इस तरह के होटलों और गेस्ट हाउस में अवैध गतिविधियां के चलते OYO ने भी अपने नियमों में कड़े बदलाव किए हैं। यह होटल वर्तमान में पवित्र कैसे चल रहे हैं लेकिन सरकार ने इन होटल को कानूनी दायरे में लाने हेतु नए नियमों का प्रस्ताव रखा है।

हालांकि इन होटलों और गेस्ट हाउस को कानूनी प्रक्रिया के दायरे में लाने के लिए सरकार की ओर से नए नियमों का प्रस्ताव रखा गया है। सरकार के प्रस्ताव के तहत सभी ओयो होटल, गेस्ट हाउस, होमस्टे या अन्य किसी भी प्रकार के होटल जहां यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है सभी को अपना रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। इन सभी प्रकार के होटलों में अब ठहरने वाली लड़के या लड़की की संपूर्ण डिटेल सुरक्षा मानक को देखते हुए चेक की जाएगी। इतना ही नहीं अगर आप किसी लड़की के साथ ओयो होटल में ठहरते हैं तो आपको आपका आधार कार्ड व लड़की का आधार कार्ड दोनों की फोटोकॉपी जमा करनी पड़ेगी।

इसके साथ-साथ आपको अपनी संपूर्ण जानकारी भी देनी पड़ेगी जैसे कहां काम करते हैं, कहां से आए हैं और आगे कहां जाएंगे। सरकार द्वारा लागू किए गए इन नियमों का OYO होटल के साथ-साथ सभी होटलों को पालन करना जरूरी है। अगर किसी भी होटल द्वारा इन नियमों में कोताही बरती जाती है तो प्रशासन द्वारा उस होटल को सील कर दिया जाएगा। इसके साथ-साथ यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पुलिस प्रशासन इन होटल को चलाने वाले होटल मालिकों की जवाबदेही क्या करने का काम भी कर रही है।

आपको बता दें कि भारत देश के अंदर जैसे-जैसे शहरों में व्यावसायिक और व्यापारिक गतिविधियां व पर्यटकों का आवागमन बढ़ रहा है वैसे वैसे होटल की मांग भी बढ़ती जा रही है। लेकिन कुछ होटल में लोगों द्वारा कम समय में अधिक पैसे कमाने के लालच के चलते गलत काम भी करवाई जा रहे हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने आप अब होटल में ठहरने वाले व्यक्तियों  हेतु नियम कड़े कर दिए हैं।

आजकल हमारे आसपास गलियों में कई गेस्ट हाउस, होटल और होमस्टे खुल गए हैं, लेकिन इनके द्वारा किसी भी प्रकार के नियमों का पालन नहीं किया जाता इसी कारण सरकार ने इन अवैध गेस्ट हाउस, होमस्टे व OYO होटलों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कड़े नियम कड़े नियम बनाए हैं। आजकल अखबारों में हर रोज ऐसी खबरें छपती है कि इन अवैध होटलों और गेस्ट हाउसों में तस्करी, देह व्यापार जैसे काम आम हो गए हैं।

इस प्रकार के होटलों और गेस्ट हाउस या होम स्टे पर सरकार द्वारा लगातार छापेमारी कर उनके अवैध धंधे को रोकने का प्रयास भी कर रही है। सरकार ने इन ढूंढो अवैध धंधे पर प्रतिबंध लगाने के लिए कड़े नियम कानून बनाए हैं। गृह विभाग के अधिकारी ने कहा कि कि ये होटल मौजूदा नियम-कानूनो का पालन न करके लगातार गलत काम कर रही है।

इन पर सख्ती करने हेतु ही प्रशासन ने ये कड़े नियम लागू किए हैं। बिना रजिस्ट्रेशन वाले होटल लगातार गलत काम कर रहे हैं। इसी वजह से अब होटल का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा इन होटलों में अब  चिकित्सा व अग्नि सुरक्षा को भी अनिवार्य कर दिया गया हैं। प्रशासन द्वारा सभी होटलों में सीसीटीवी कैमरा भी अनिवार्य कर दिया गया है।

लेकिन वर्तमान में बहुत सारे ऐसे होटल हैं जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं है और इन होटल के चलते अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।सरकार द्वारा इन सभी होटल में अपराध को रोकने हेतु नियम कड़े किए गए हैं और इन्हें प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द लागू करने पर विचार किया जा रहा है। सरकार की तरफ से बनाए जा रहे नए नियमों के तहत होटलों का पंजीकरण शुरू करने हेतु ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाएगा।

अगर कोई होटल सरकार द्वारा बनाई गई नियमों पर खड़ा नहीं उतरता है तो उसे प्रशासन के द्वारा सील या अटैच कर दिया जाएगा या उसे हमेशा के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। अनियमित पाई जाने वाली संस्थाओं को ताउम्र  व्यावसायिक गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया जायेगा। इन होटलों में आने वाले मेहमानों को  बिना पहचान पत्र या आधार कार्ड के होटल में ठहरने की इजाजत नहीं मिलेगी। इसके साथ-साथ किसी ग्राहक से कानूनी कार्रवाई के तहत अगर कोई पूछताछ होती है तो उसे प्रशासन की कानूनी कार्रवाई में पुर्ण सहयोग करना होगा।

also read : How to eran money work form home per day 10000

Telegram Join : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *